शादी का मना रहे थे जश्र
पुलिस ने मामले में ग्रामीण विष्णु और उसके परिवार के सदस्यों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि विष्णु के लड़के की शादी थी और देर रात तक जश्र मनाया जा रहा था। जहां कार्यक्रम था, वहां से करीब एक किलोमीटर दूरी पर यह झगड़ा हुआ। पुलिस कर्मियों की माने तो युवक संभवत: शराब आदि खरीदने के लिए घूम रहे थे और संदिग्ध लगने पर पूछताछ की।
राइडर पर तैनात सिपाही प्रदीप रात्रि गश्त पर था। उसे तीन युवक बाइक पर रात एक बजे संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए। पूछताछ की तो झगड़ा किया। आरोपी ने धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ दी। सिपाही प्रदीप की सूचना पर एएसआई सुरेश कुमार, हवलदार सुरेंद्र आदि गए तो वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले में एएसआई सुरेश, वहलदार सुरेंद्र, सिपाही प्रदीप को चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में ग्रामीण विष्णु, उसके तीन लड़कों रमन, सोनू, बिट्टू, महिला सुशीला, विष्णु के साढू धर्मबीर व 10-12 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। रवींद्र कुमार, एसआई बवानीखेड़ा थाना