फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एटीएम काट 3.94 लाख रुपये चुराए

विज्ञापन
ईशरवाल स्थित बैंक ऑफ बैड़ोदा में चोरों द्वारा काटी गई एटीएम मशीन।
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। ईशरवाल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोर करीब 3,94,000 रुपये चोरी कर ले गए। मंगलवार रात हुई घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक अधिकारी राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैंक शाखा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे बैंक शाखा बंद कर कर्मचारी घर चले गए थे। उस समय एटीएम सुचारू रूप से काम कर रही थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैंक पहुंचने पर एटीएम का आधा शटर खुला मिला। उन्होंने बताया कि शटर उठाकर देखने पर एटीएम कटी हुई मिली और मशीन में रखी नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने बैंक मुख्यालय और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर बैंक मुख्यालय से ईसीएम और एचआर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और बैंक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विशेष ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना तोशाम और स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीमें जुटी हुई हैं।



एटीएम केबिन में लगा कैमरा चोरों ने तोड़ डाला

बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि चोरों ने एटीएम केबिन में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया था। इसके बाद गैस कटर से मशीन को काटकर नकदी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि चोरों ने एटीएम को निशाना बनाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को भी निष्क्रिय करने का प्रयास किया।



रात करीब पौने तीन बजे वारदात को दिया अंजाम

बैंक प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब पौने तीन बजे की है। फुटेज में दो युवक एटीएम के अंदर नजर आ रहे हैं जबकि दो से तीन अन्य लोग एक गाड़ी में बैठे दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें