फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शादी में रिश्तेदारों ने डीजे पर नाचते समय लाइसेंसी हथियार से की हर्ष फायरिंग

Mon, 24 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शादी में आए रिश्तेदारों ने डीजे पर नाचते समय लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग कर दी। इसकी भनक जूई कलां पुलिस को लगी। घटना 16 फरवरी की है। जूई कलां पुलिस ने इस संबंध में पांच नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस थाना में सूत्रों से सूचना मिली थी कि गत 16 फरवरी को गांव लहलहाना में आशीष की शादी थी। शादी में आशीष के रिश्तेदार भी आए हुए थे। शाम करीब छह बजे जब डीजे पर डांस चल रहा था तो आशीष के रिश्तेदार सेरला निवासी अंकित, सिंघनवा निवासी विक्की मान और चनाना ढाणी राजस्थान निवासी पंकज ने रिवाल्वर और डोगा बंदूक से हवाई फायरिंग की। जिसकी वजह से कोई भी जानमाल की हानि हो सकती थी। ये असलाह साहलेवाला निवासी अनिल का है। पुलिस ने इस संबंध में अंकित, विक्की मान, पंकज, बिजेंद्र व अनिल के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
शादी में फायरिंग के पांच आरोपी गिरफ्तार

जूई कला पुलिस थाना के उप निरीक्षक गंगाराम ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित निवासी शेरला, वीरेंद्र निवासी शेरला, उदयदीप निवासी जूई खुर्द, पंकज निवासी चुरु राजस्थान व अनिल निवासी साहलेवाला तोशाम के रूप में हुई है। पांचों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें