फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे व रफ्तार के चलते भिड़े चार वाहन, एक की मौत, सात घायल

Sat, 19 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी लोहारू मुख्यमार्ग पर स्थित गांव मांढ़ी के समीप शुक्रवार सुबह कोहरे व तेज रफ्तार के चलते एक के बाद एक कर चार वाहन आपस में टकरा गए। घटना में एक कार सवार चिकित्सक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी व भांजे सहित दूसरी कार में सवार पांच अन्य लोग भी इसमें घायल हो गए। इनमें से छह को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढड़ा के बिंद्रावन निवासी चिकित्सक दंपति नरेंद्र व संगीता अपने भांजे के साथ गांव कारीरूपा स्थित अपने निजी अस्पताल में जा रहे थे। अभी वो गांव मांढ़ी से निकले ही थे कि इसी दौरान उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि ज्यादा कोहरा व तेज रफ्तार के चलते दोनों वाहनों के चालक अपना नियंत्रण खो बैठे। इसी दौरान दोनों गड़ियों के पीछे चल रही दो अन्य गाड़ियां भी इनसे टकरा गई। हादसे में बिंद्रावन निवासी डॉ. नरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी डॉ. संगीता और 13 वर्षीय भांजा मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर दूसरी कार में अनमोल, सुमित, वंशिका, वेदांत व चालक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ये आजमगढ़(यूपी) से दिल्ली जा रहे थे। राहगीरों सहित ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए दादरी व भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। दादरी से घायल चिकित्सक संगीता व भांजे का रोहतक रेफर कर दिया। दूसरी कार के सवारों को भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें भी रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के शिकार होते होते बचे दो अन्य वाहनों में सवार लोग घटना के बाद मौके से चले गए। बताया जा रहा है कि उन्हें भी मामूली चोटें आई हैं। वहीं मृतक नरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन::::::
मुख्य भिड़ंत दो वाहनों के बीच हुई थी। इसी भिड़ंत में पीछे से आ रहे दो वाहन और टकरा गए। कार में सवार चिकित्सक नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों कारों में सवार सात लोग इस घटना में घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज कर पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी। प्राथमिक जांच में घटना का कारण कोहरा व तेज रफ्तार सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज जांगड़ा, एसएचओ, बाढड़ा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें