फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सहायक सचिव सत्य नारायण शर्मा को ऑफिसर एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Wed, 28 May 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सत्य नारायण शर्मा को सम्मानित करते एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। ऑफिसर एसोसिएशन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एसोसिएशन के प्रधान सत्य नारायण शर्मा, सहायक सचिव को सेवानिवृत्त होने से पूर्व सम्मानित किया। एसोसिएशन के प्रधान व सहायक सचिव 31 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। एसोसिएशन ने फूल माला व पगड़ी पहना कर स्वागत सहायक सचिव का सम्मान किया।
विज्ञापन

ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव विजेंद्र सिंह पांचाल ने बताया कि 36 वर्ष की सफल सेवा के बाद सहायक सचिव सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। संस्था के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रधान सत्यनारायण शर्मा, सहायक सचिव ने कहा कि ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया गया है। वह अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर प्रधान सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान रामकुमार, उप प्रधान बहादुर सिंह वर्मा, अनिल रोहिल्ला, सचिव संतोष, संयुक्त सचिव राकेश कुमारी, संगठन सचिव सोमदत्त, कार्यकारिणी सदस्य हरिराम, राजेश जांगड़ा, पवनजीत, कुरड़ा राम, राजबाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें