फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एशियन खेलों के पदक विजेताओं का तिगड़ाना में सम्मान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
गांव तिगड़ाना स्थित हॉकी खेल केंद्र में एशियन खेलों में पदक विजेता इशिका सभरवाल को सम्मानित करत
विज्ञापन
तिगड़ाना। एशियन खेलों में पदक जीतकर देश और भिवानी जिले का नाम रोशन करने वाले तीन खिलाड़ियों का गांव तिगड़ाना स्थित हॉकी खेल केंद्र में सम्मानित किया गया। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने हॉकी खिलाड़ी इशिका सभरवाल, मुक्केबाज प्रिया घनघस और भाला फेंक खिलाड़ी यशवीर सिंह देवसर का स्वागत कर उनकी उपलब्धियों पर गर्व जताया।
विज्ञापन

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ये खिलाड़ी देश के असली हीरो हैं। उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले इन खिलाड़ियों की सफलता अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में खेलों को बढ़ावा देने, ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने और हॉकी की परंपरा मजबूत करने का संदेश दिया गया।
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि भिवानी जिला हॉकी, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी और क्रिकेट जैसे खेलों में अपनी पहचान बना रहा है। युवाओं को किसी न किसी खेल से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक हैं बल्कि रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। समारोह ने खिलाड़ियों के प्रति ग्रामीणों के सम्मान, खेलों के प्रति समर्पण और सामाजिक एकजुटता की भावना को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरपंच डॉ. सुरेंद्र दहिया, कर्मबीर दहिया, बिचला मंदिर के प्रधान वीरेंद्र तंवर, धीरज हवलदार, चुनमुन, मेनपाल शेखावत, नेत्रपाल तंवर, ब्लॉक समिति चेयरमैन सीताराम शर्मा, जिला पार्षद कृष्ण कुमार, सुनील शर्मा, गजेंद्र मैनेजर मौजूद रहे।


हॉकी खिलाड़ी और खेल जगत की हस्तियां भी सम्मानित
समारोह में हॉकी एवं खेल जगत से जुड़ी हस्तियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पूर्व खेल अधिकारियों और खेल प्रेमियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें चौधरी बलबीर सिंह प्रेमनगर, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवॉर्डी हसन कुमार, पूर्व जिला खेल अधिकारी वीरेंद्र कुमार, चुनमुन तंवर, मास्टर सतबीर रतेरा, हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र दहिया, पूर्व हॉकी खिलाड़ी रवींद्र सिंह, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मजे ढांडा, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं गुप्तचर विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार, प्रवीण देवसरिया, कैप्टन राजा तंवर, अजीत फौजी, नवीन तंवर, सोमदत्त शर्मा, नेत्रपाल तंवर, सोनू चांद और कर्णदीप काला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें