फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निकाय चुनाव के लिए अशोक बुवानीवाला को सौंपी अहम जिम्मेदारी, पांच जिलों में मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

Fri, 01 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी निकाय चुनावों की तैयारियां तेज करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक बुवानीवाला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने उन्हें पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी और धारूहेड़ा में महापौर व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अशोक बुवानीवाला इससे पहले भी विभिन्न राज्यों के विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वे संबंधित क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और संगठन को एकजुट रखने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनावों में मजबूत प्रदर्शन करेगी और आगामी चुनावों के लिए आधार तैयार करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें