फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तापमान बढ़ने से बीमार पड़ रहे लोग

Mon, 12 May 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी शहर के मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजाें की भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। मई के दूसरे सप्ताह में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। अस्पतालों में फिलहाल पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीज देखे जा रहे हैं। सांस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों के स्वास्थ्य और कारोबार पर भी गर्मी का बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
दोपहर के समय पसीने छुटाने वाली गर्मी में लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। इस कारण दोपहर के समय बाजार सूने रहते हैं। तापमान घटने पर सुबह-शाम ही बाजारों में रौनक रहती है। लोगों के शरीर में पानी की कमी होने से भी समस्या बन रही है।
विज्ञापन

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की पूर्ति रखें।
शरीर दर्द के मरीजों को भी इस तरह की सावधानी बरतने की जरूरत है। सांस के मरीजों को एसी की हवा से बचना चाहिए। एसी की हवा शरीर दर्द के मरीजों को नुकसान पहुंचा रही है। कूलर के नजदीक सोने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें