फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आभूषण व्यापारी का 155 ग्राम सोना लेकर कारीगर रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के पतराम गेट क्षेत्र निवासी एक आभूषण व्यापारी का 155 ग्राम सोना लेकर कारीगर गायब हो गया। आभूषण व्यापारी ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी कारीगर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पतराम गेट निवासी पवन ने बताया कि उसकी हालु बाजार में राहुल ज्वैलर्स के नाम से करीब 18 साल पुरानी दुकान है। उनका काम कारीगरों के माध्यम से सोने के आभूषण तैयार कराना है। इसे लिए सात कारीगर उनके पास हैं। कारीगरों को सोने के आभूषण तैयार करने के बदले काम के अनुसार वेतन दिया जाता है।
आभूषण तैयार कराने के लिए कारीगरों को 15 से 20 दिन पहले सोना और उनके आभूषण बनाने का ऑर्डर दिया जाता है। पवन ने अपनी शिकायत में बताया कि पश्चिमी बंगाल के एस सुरूक नामक उसके पास तीन साल से कारीगर काम करता आ रहा था। उसे सोने के आभूषण तैयार करने के लिए 250 ग्राम सोना दिया गया था। करीब 15 दिन पहले दिए गए सोने के आभूषण उसने तैयार नहीं किए।
विज्ञापन

इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसके रहने के ठिकाने पर जाकर देखा तो वहां भी ताला लगा मिला। वीडियो बनाकर कारीगर की दराज खोलकर देखी गई तो वहां मात्र 95 ग्राम सोना ही मिला। जबकि 155 गाम सोना दराज में नहीं मिला। आभूषण व्यापारी ने कारीगर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने इस संबंध में कारीगर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें