फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला का हमारे जीवन में अहम स्थान : संजय गोयल

Sat, 20 Apr 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 वैश्य महाविद्यालय कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी।
विज्ञापन
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व एवं विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. रतन सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में निबंध लेखन, कविता पाठ, भाषण, स्लोगन लेखन, चित्रकला, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, वाद विवाद, क्विज और लघु नाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य संजय गोयल ने कहा कि कला का हमारे जीवन में अहम स्थान है। सांस्कृतिक गतिविधियां हमारे अंदर संवेदनशीलता पैदा कर हमारे जीवन में निखार लाती है। इनके माध्यम से हमें कानूनी जानकारियां सुगम रूप से मिलती हैं। प्रतियोगिता में डॉ. सतीश श्योराण, डॉ. अनिल तंवर, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. रीना, डॉ. इंदु तंवर व डॉ. रेखा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
निबंध लेखन में छात्रा कोमल तंवर ने प्रथम, छात्र कर्ण प्रताप सिंह ने द्वितीय व छात्रा रिंकू ने तृतीय, कविता पाठ में छात्रा ललिता ने प्रथम, छात्र ऋषित ने द्वितीय व छात्र आजाद सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण में छात्रा सुरभि शर्मा ने प्रथम स्थान, छात्र कर्ण प्रताप ने द्वितीय और छात्रा कोमल तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में छात्र आयुष, छात्रा खुशी ने चित्रकला में छात्रा खुशी और छात्र कुणाल ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में छात्रा बिंदु ने प्रथम, छात्र ओमप्रकाश ने द्वितीय और छात्र अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में छात्र यश केजरीवाल प्रथम व छात्र अंकित कुमार द्वितीय रहे। वाद विवाद में छात्रा कोमल तंवर, छात्र कर्ण प्रताप व छात्रा नीतू सिंह ने पक्ष में तथा छात्रा छवि, सुरभि और संस्कृति ने विपक्ष में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज में छात्र विनय रूपेश और अभिषेक पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे और लघु नाटिका में छात्र सूरज, यश सिंघल,अंकित, साहिल, ओमप्रकाश व छात्रा वैशाली ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें