हरियाणा के भिवानी क्षेत्र के बहल क्षेत्र में देव धाम भगवती जोहड़ी आश्रम (झूंपा कलां) के महंत महामंडलेश्वर विनोदानंद पूरी (75) शुक्रवार देर शाम को देवलोकागमन कर गए। उनके देवलोकागमन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। शनिवार दोपहर 1.15 बजे आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उन्हें समाधि दी गई।
आश्रम के प्रवक्ता ने बताया कि महाराज शुक्रवार देर शाम को वे दार्जिलिंग से पहुंचे थे। रात को अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे देवलोकागमन कर गए। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पूरी लखनऊ, महंत मनोहरपुरी हरिद्वार, महंत बलवान गिरि ढिगारला, महंत विकास गिरि बहल, महंत बलदेव गिरि रामपुरा, महंत बलवीर गिरि, महंत दिवाननाथ, महंत नोमी गिरि, महंत गंगा गिरि, महंत बहास पुरी, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, पराक्रम सिंह राठौड़, चंद्राराम गूरी, सुशील सरावगी तारानगर, गोठ्यां सरपंच सुनील कुमार गोस्वामी, कृष्ण पूनिया भगेला, सुरेश इंदासर, विनोद गौतम, एडवोकेट अतुल पारीक सहित उनके शिष्य रविन्द्र पूनिया बहल, बलराज पूरी, मुकेश पूरी, शिव पूरी, नरदीप पूरी, नरेश अग्रवाल व मनोज सोनी बहल के अलावा भगेला, गोठ्यां, इंदासर, झूंपा, बहल, हिसार, सिवानी सहित अन्य आसपास के गांवों व हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।