फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए टीम ने घर में घुसकर मारपीट और छीना झपटी के छह आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआईए स्टाफ द्वारा पकड़े गए आरोपी । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सीआईए की टीम ने बहल में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट और चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में छह आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कस्बा बहल निवासी संजय ने बहल पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 18 अगस्त की रात को सात लोगों ने जबरदस्ती उसके घर में घुसकर उसके व उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोपी संजय के गले से सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी छीनकर ले गए। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए थे। इस संबंध में बहल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले की सीआईए टीम इंचार्ज योगेश कुमार की टीम ने चांग रोड दादरी वासी राकेश उर्फ बागड़ी, आजाद, सुनील, साहिल, दीपक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन, एक छोटा चाकू, एक नकली पिस्तौल व वारदात में प्रयोग की गई एक स्कॉर्पियो बरामद की है। सीआईए की टीम ने इसी मामले में छठे आरोपी संदीप वासी राजगढ़ को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें