फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लॉक के पांच-पांच गांव की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाने पर खर्च होंगे करीब 3.5 करोड: कृषि मंत्री

Mon, 13 Nov 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल क्षेत्र में ग्रामीण सभा को सम्बो​धित करते कृ​षिमंत्री जयप्रकाश दलाल। सूचना विभाग
विज्ञापन
लोहारू/ बहल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हर ब्लॉक में पांच-पांच गांव की फिरनियों को जगमग किया जाएगा। इन गांव की फिरनियों में 90 वोल्ट की एलईडी लाइट लगाकर चकाचक किया जाएगा। कृषि मंत्री ने 25 गांव की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाने के लिए 3.5 करोड़ का दिवाली का तोहफा दिया है। ये ग्रांट जिला परिषद से खर्च की जाएगी। एलईडी लाइटों से गांव की सुंदरता बढ़ेगी वहीं रात को चोरी व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि लोहारू खंड में गांव सोहांसड़ा, सिंघानी, ढिगावा जाटान, कुड़ल और खरकड़ी की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाई जाएगी। बहल ब्लॉक में बहल, मंढोली कलां, चैहड़ कलां, बिधनोई और पातवान गांव में लाइट लगाई जाएगी। सिवानी ब्लॉक में गांव बड़वा, गुरेरा, मंढोली खुर्द, विधवान तथा नलोई गांव में लाइट लगाई जाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि तोशाम ब्लॉक में तोशाम, खानक,सांडवा, ढाणी माहू तथा सागवान गांव की फिरनियों में एलईडी की 90 वोल्ट की लाइट लगाई जाएगी। दलाल ने बताया कि कैरू खंड में कैरू प्रथम, कैरू द्वितीय, देवराला, लोहानी तथा सुंगरपुर गांव में एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।






हर ब्लॉक के पांच गांव में की फिरनियों में एलईडी लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्धारित किए गए सभी गांव में शीघ्र ही एलईडी लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संभव जैन, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें