फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पंचायती राज विभाग अब एक करोड़ 47 लाख से तैयार कराएगा बड़दु मुगल-देवराला सड़क

Mon, 13 Nov 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ड़दु मुगल से देवराला जाने वाला कच्चा रास्ता। संवाद
विज्ञापन
कैरू।
विज्ञापन

अब एक करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपये के बजट से अधूरे पड़े बड़दु मुगल से देवराला तक के मार्ग का काम पूरा करा उसे चकाचक किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के एस्टीमेट मंजूरी के बाद अब बजट जारी किया है। इस पर अब पंचायती राज तकनीकी विंग जल्द ही कार्याें के टेंडर कराएगी।
दरअसल, बड़दु मुगल से देवराला तक करीब छह किलोमीटर से अधिक सड़क कई सालों से खस्ताहाल पड़ी थी। इस सड़क पर एस्टीमेट तैयार कराकर सरकार ने कुछ बजट जारी किया था। पहले चरण के बजट में इस सड़क के कुछ हिस्से में इंटरलॉकिंग व कुछ हिस्से में तारकोल की सड़क का काम भी कराया गया। मगर आगे बजट के अभाव में सड़क का काम अधर में लटक गया। करीब आधा किलोमीटर दायरे में सड़क कच्ची ही रह गई थी। अब सरकार ने इस मार्ग के बचे हुए कार्य को पूरा कराने के लिए एक करोड़ 47 लाख 78 हजार का बजट जारी किया है। जिस पर जल्द काम शुरू होगा। कच्चे रास्ते पर ग्रामीणों की आवाजाही पर भी परेशानी हो रही है। सड़क के इस कच्चे हिस्से में वाहन भी फंस जाते हैं। ग्रामीणों को सड़क के अधूरे पड़े कार्य के पूरा होने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़दु मुगल से गांव देवराला तक सड़क के अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए बजट आ चुका है। इस पर जल्द ही कार्य के टेंडर कराकर काम शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य अधूरे पड़े विकास कार्याें पर भी जल्द काम शुरू कराएंगे।
-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज तकनीकी विंग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें