फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने बहल में करवाया जागरुकता व्याख्यान कार्यक्रम

Tue, 28 May 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल के बीआरसीएम कॉलेज में जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को संबो​धित करते कर्न
विज्ञापन
बहल। चरखी दादरी भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल आनंद साकले और मेजर अश्विनी कुमार चिकित्सा भर्ती अधिकारी की अध्यक्षता में बीआरसीएम कॉलेज बहल में एनसीसी कैडेट्स के लिए जागरुकता सह प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र बलों में अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कर्नल आनंद साकले ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आईटीआई पाठ्यक्रम के लाभ के बारे में ज्यादा जोर देते हुए कहा कि साल 2022 से अग्निपथ योजना में आईटीआई के छात्रों को बोनस अंक भी दिए जा रहे हैं। जो 10 प्लस आईटीआई में दो साल का कोर्स के लिए 20, 10 प्लस 2/3 वर्ष का डिप्लोमा के लिए 30, 12 प्लस आईटीआई में एक साल का कोर्स के लिए 30, 12 प्लस आईटीआई में दो साल का कोर्स के लिए 40 और 12 प्लस डिप्लोमा धारक के लिए 50 अंक है। नए भर्ती नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया की 2024-25 भर्ती प्रक्रिया नवंबर महीने में भीम स्टेडियम, भिवानी में की जाएगी ऑनलाइन कंप्यूटर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों की दौड़ और चिकित्सा जांच किया जाएगा। इच्छुक युवा अगली भर्ती के लिए डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। नए भर्ती नियमों के अनुसार अब एनसीसी सी सर्टिफिकेट वालों को भी परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा और उन्हें 20 नंबर का बोनस दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए बोनस अंकों की जानकारी भी दिया गया।
सीओ 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन भिवानी के कर्नल रणधीर सिंह और सूबेदार मेजर राजेश ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। निदेशक एआरओ चरखी दादरी ने कैंपिंग लोकेशन का दौरा किया और कैडेट को प्रेरित करते हुए उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। अधिकारियों द्वारा पूछ गए सवालों का सही उत्तर देने वाले कैडेट को सम्मान स्वरूप पुरस्कार भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें