फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी जवान के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
15 फोटो चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब चोरों ने बालाजी कॉलोनी शास्त्री नगर में आर्मी जवान के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से करीब 65 हजार रुपये की नकदी समेत करीब 10 लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

मामला शनिवार का है। चोरों ने बालाजी कॉलोनी शास्त्री नगर दिनोद रोड गली नंबर 12 वासी आर्मी के जवान विक्रम सिंह के मकान को निशाना बनाया। विक्रम सिंह फिलहाल कानपुर में तैनात हैं। विक्रम की बेटे संदीप ने बताया कि उसकी बुआ की तबीयत खराब थी। इस कारण वह, उसकी मां संतोष और परिवार के बाकी सदस्य शनिवार सुबह करीब 10 बजे राजस्थान के रामुपुरा बेरी गए थे। वे शाम को करीब साढ़े पांच बजे वापस लौटे। जब आए तो बाहर के गेट पर तो ताला लगा था मगर अंदर दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर की अलमारी से नकदी व ज्वेलरी चोरी कर ले गए। चोर अलमारी से 65 हजार रुपये की नकदी, दो सोने के हार, चार सोने की चूड़ियां, टीका, दो नथ, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, सात जोड़ी पाजेब आदि सामान कर ले गए। वहां मेडल भी रखे थे जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। चोरी की सूचना पर अनाजमंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। मामले के जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बेटी की शादी के लिए जोड़े थे आभूषण, हो गए चोरी : विक्रम की बेटी की शादी फरवरी माह में तय है और परिवार उसी की तैयारी में जुटा है। बेटी की शादी के लिए ही ज्वेलरी बनवाकर घर में रखी थी।
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट चुनावी ड्यूटी पर गए हैं, एक-दो दिन में आएंगे, सामान मत छेड़ना : संदीप ने बताया कि हमने शनिवार शाम को ही पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी थी और पुलिस भी आ गई थी। जांच के बाद पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट चुनावी ड्यूटी में हैं और उन्हें एक-दो दिन लगेंगे आने में। ऐसे में सामान को ऐसे ही रहने देना। एक्सपर्ट आने के बाद फिंगर प्रिंट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें