फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर नर्स पहुंची मायके, तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब एक बजे प्राइवेट जॉब करने वाली एक नर्स ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ निगलकर वह अपने मायके में पहुंची, जहां इसकी जानकारी उसकी मां को लगी तो उसने तुरंत उसे परिजनों की मदद से शहर के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर किया गया। लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची, जहां शव डेड हाउस में रखवा दिया। शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल परिजनों ने महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के संबंध में कोई वजह स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन

गांव नाथुवास निवासी सतीश प्राइवेट गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता है। जबकि उसकी पत्नी 35 वर्षीय पिंकी शहर के ही एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स लगी हुई थी। जिसने अस्पताल से नौकरी छोड़कर शहर की एक लैब में जॉब शुरू की थी। मृतका के चाचा नरेश ने बताया कि उसकी शादी करीबन दस साल पहले गांव नाथुवास निवासी सतीश के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद पिंकी को दो लड़की व एक लड़का है। पिंकी अपने पति और बच्चों सहित बागकोठी इलाके में एक किराये के मकान में रहती है। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे वह अपने मायके में चिड़िपाल गली में आई थी। करीब साढ़े 12 बजे पिंकी वापस अपने कमरे पर चली गई थी। लेकिन करीबन एक बजे के आसपास पिंकी फिर से अपने मायके में आई, उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। पिंकी ने अपनी मां को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिटी पुलिस के जांच अधिकारी एचसी अमरजीत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से उसकी मौत हो गई है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे जिला सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है। सोमवार को मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर ही पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें