फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अर्जुन अवॉर्डी महिला मुक्केबाज नीतू घणघस का भव्य स्वागत

Mon, 20 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी की अर्जुन अवाॅर्डी बॉक्सर बेटी नीतू घणघस का भिवानी और भिवानी बॉक्सिंग क्लब (बीबीसी) में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों को क्लास वन व टू में नौकरी देने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी खिलाओ का नारा जोड़ने की मांग उठी।
विज्ञापन




गांव धनाना में साल 2000 में जन्मी नीतू घणघस ने साल 2012 में बॉक्सिंग शुरू की थी। 10 साल बाद यानी 2022 में नीतू ने वर्ल्ड चैंपियन बनी और साथ की कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल लेकर आई। इसकी बदौलत बीते दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नीतू को अर्जुन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। सोमवार को नीतू के भिवानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।



भिवानी बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करने वाली नीतू का यहां अपने कोच जगदीश के साथ पहुंचने पर हर किसी ने होनहार बेटी को सिर आंखों पर बैठाया। सहयोगी बॉक्सरों ने फूल मालाओं से, गणमान्य लोगों ने नोटों की मालाओं से तो खेल प्रेमियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस दौरान नीतू घणघस ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड पाकर बहुत खुशी हो रही है। ये अवॉर्ड मोटिवेट करेगा और आगे की तैयारी को लेकर नई एनर्जी देगा। नीतू ने कहा कि बेटी बेटों से किसी क्षेत्र में कम नहीं। नीतू ने अपना ये अवॉर्ड अपने माता पिता व कोच जगदीश को समर्पित कर कहा कि अब वो स्टेप बाई स्टेप वर्ल्ड चैंपियनशिप व कॉमनवेल्थ की तैयारी कर देश की झोली में ओलंपिक मेडल डालने की तैयारी में जुटेंगी।

नीतू के सम्मान समारोह में पहुंचे हरियाणा स्पोर्ट्स डायरेक्टर रहे रिटायर्ड आईएएस जगदीप सिंह ने कहा कि ये नीतू की बड़ी अचीवमेंट है, जो दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि भिवानी खेलों का हब है। हरियाणा की खेल नीति, कैश अवॉर्ड नीति व खिलाड़ियों को नौकरी की नीति देश में सबसे बेहतर है। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि खिलाड़ियों को क्लास वन व टू में भी नौकरियां दी जाए।

इस दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित कुमार व बीबीसी के अध्यक्ष कमल प्रधान ने कहा कि नीतू भिवानी के बजाय देश के हर घर की बेटी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हरियाणा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। उस नारे में अब बेटी खिलाओ का नारा भी जुड़ना चाहिए। मोहित ने कहा कि भिवानी की तीन बॉक्सर बेटियां नीतू, स्वीटी व पूजा देश में हरियाणा का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें