फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सार्वजनिक गली बंद करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी से मिले क्षेत्रवासी

Fri, 31 May 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर मांगपत्र सौंपने जाते विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिध
विज्ञापन
भिवानी। महम रोड स्थित चौखानी इस्टेट में एक सार्वजनिक गली को जबरदस्ती बंद करने का आरोप लगाया गया। इसके विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने पुलिस उप अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने चौखानी इस्टेट की गली में निर्माण सामग्री के समीप भी नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक रमेश कुमार को शिकायत सौंपते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तंवर, भिवानी सैन जागृति एवं जनकल्याण मंच के प्रधान रणबीर भाटी, सैनी विचार मंच के संस्थापक सदस्य सुरेश सैनी ने कहा कि इस मामले में बीते 31 दिसंबर 2023 को कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक गली को बंद करने का प्रयास किया गया था। उस समय आरोपियों को क्षेत्रवासियों द्वारा रोकने पर उनके साथ मारपीट भी की गई थी। जिस बारे में शिकायत पुलिस प्रशासन को शिकायत की गई थी। यह मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन इसके बावजूद आरोपियों द्वारा इस गली को जबरदस्ती बंद करने का प्रयास करते हुए फिर से गली में रोड़ी डाल दी गई।
उन्होंने कहा कि गली में लोहे का गेट लगाकर गली को बंद करने का प्रयास भी किया गया। इसकी शिकायत क्षेत्रवासियों ने डायल-112 पर की। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने आरोपियों की कार्रवाई को रूकवाया। संगठनों के प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने कहा कि वीरवार को दोनों पक्षों को जब सिविल लाइन थाना में बुलाया गया तो वहां पर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने थाना इंचार्ज की मौजूदगी में थाना के अंदर ही पीड़ित पक्ष के मुकेश सैनी व सुरेश सैनी से गली-गलौज कर मारपीट का प्रयास करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद भी हो गई।
विज्ञापन

पीड़ितों ने कहा कि आरोपियों को पुलिस व न्यायालय के नियमों का भी डर नहीं है। इस अवसर पर विश्वकर्मा शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के प्रधान अधिवक्ता राजेश जांगड़ा, सुरेश इंजीनियर, मुकेश, विजय, रामकिशन, रामशरण, श्रीराम, रणबीर भाटी, हरिचरण, अमित, मुरारी, रामकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें