दरअसल, मौसम में सोमवार को अचानक बदलाव के साथ जिले भर में हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बदल छाए रहे और धूप नहीं निकली। हवा चलने की वजह से मौसम में ठिठुरन भी बढ़ गई। मौसम के बदलने से लोगों ने अब गर्म वस्त्रों का प्रयोग शुरू कर दिया है। लगातार प्रदूषण बढ़ने की वजह से दिन का तापमान भी लगातार बढ़ रहा था। मगर बारिश के बाद हवा में प्रदूषण छटा तो ठंडक का अहसास भी होने लगा।
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा गया। मौसम एक दिसंबर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 नवंबर रात से एक दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद दो से पांच दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की आसार है। संवाद