फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज में 50 पदों पर अप्रेंटिसशिप, आठ दिसंबर को होगी दस्तावेजों की जांच

Mon, 24 Nov 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी में विभिन्न ट्रेडों के 50 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र अभ्यर्थियों को आठ दिसंबर सुबह 9 बजे रोडवेज कर्मशाला में अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। विभाग के अनुसार सीट मेटल की तीन, टर्नर की दो, पेंटर की एक, विद्युतकार की 10, फीटर की छह, वेल्डर की पांच, मोटर मैकेनिक की नौ, डीजल मैकेनिक की 11, कोपा की एक और हिंदी स्टेनो की दो पदों पर अप्रेंटिस लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आईटीआई से पास अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर आवेदन कर तीन दिसंबर को सुबह 9 बजे से सायं पांच बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें। निर्धारित तिथि पर दस्तावेज जांच के लिए कार्यशाला में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें