फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए पांच नवंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा ने राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र महिलाएं पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं जबकि सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए नामांकन डीसी कार्यालय के माध्यम से भी भेजना होगा।
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए प्रदेश सरकार ये पुरस्कार प्रदान करेगी। इनका उद्देश्य महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान को पहचान देना और अन्य महिलाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। इच्छुक पात्र महिलाएं निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करें।
पुरस्कारों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए योग्य महिला को नामांकित करने के साथ डीसी कार्यालय के माध्यम से भी पांच नवंबर तक नामांकन भेजना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन आठ श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार
विभाग की ओर से सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार और महिला उद्यमी पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सभी श्रेणियों के लिए पांच नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें