फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेल नर्सरी खोलने के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

Tue, 04 Mar 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी शहर का भीम स्टेडियम।
विज्ञापन
भिवानी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने सत्र 2025-26 की खेल नर्सरियों को शुरू करने की प्रक्रिया जारी की है। इसके लिए निजी संस्थानों, पंचायतों व निजी खेल संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। वहीं, आवेदक इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

खेल नर्सरियों का निरीक्षण जिला खेल अधिकारी की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षक की योग्यता की जांच भी खेल अधिकारी के द्वारा की जाएगी। अगर प्रशिक्षक छुट्टी लेना चाहता है तो इसकी जानकारी जिला खेल अधिकारी को देनी होगी। निजी संस्थानाओं, पंचायतों आदि द्वारा खेल नर्सरी के लिए किए गए आवेदन के बाद खेल विभाग खुद भी स्टेडियम पर जा कर जांच करेगा। जो उन स्कूलों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को जांचेगा कि प्रशिक्षक है कि नहीं। मैदान है या फिर खिलाड़ियों की संख्या पूरी है कि नहीं।
जिला खेल अधिकारी के अनुसार जिले में पिछले सत्र में 50 खेल नर्सरी थी। फिलहाल खेल नर्सरी खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। खेल नर्सरी के आवेदन के लिए खेल मैदान व खेल प्रशिक्षक के साथ खिलाड़ी होना आवश्यक है। खेल नर्सरी खोलने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है। इससे खेल नर्सरियों के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की तरफ से खेल नर्सरियों के आवेदन मांगे गए हैं। खेल नर्सरी में दाखिल 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1,500 रुपये और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति के रूप में खुराक भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा खेल नर्सरी को चलाने की शर्ताें का उल्लंघन और किसी भी प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर संस्थान का मुखिया स्वयं जिम्मेदार होगा।

निदेशालय द्वारा खेल नर्सरियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदक 15 मार्च तक आवेदन कर सकता है। आवेदक ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकता है। - सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें