फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सड़क हादसे में घायल बिजलीकर्मी की बाइक के थैले में मिले दो लाख, एएसआई ने अस्पताल में जाकर लौटाए

Tue, 04 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बिजली कर्मी को रुपये लौटाते एएसआई विजय कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। सड़क हादसे में घायल बिजली कर्मचारी की बाइक के थैले में दो लाख रुपये मिले, जिसे एएसआई ने अस्पताल पहुंचकर घायल की पत्नी को सौंप दिया। मामला मंगलवार दोपहर का है। जहां भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव जीताखेड़ी के समीप एक बाइक चालक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस थाना में मिली थी।
विज्ञापन

इस पर बवानीखेड़ा पुलिस थाना में जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार मौके पर पहुंचा था। मौके पर घायल कर्मचारी तो नहीं मिला, लेकिन घटना स्थल पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। जिसकी जांच की तो उसके थैले में एक कपड़े के थैले और उसके अंदर पॉलीथिन के अंदर दो लाख रुपये थे। पांच-पांच सौ के चार बंडलों को एएसआई विजय ने बाहर निकाला देखा।
इसके बाद पता चला कि घायल को एंबुलेंस से हांसी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। इसके बाद एएसआई विजय हांसी के उस निजी अस्पताल में पहुंचा जहां घायल को दाखिल कराया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गांव मुंढाल कलां निवासी 46 वर्षीय राजेंद्र बिजली निगम में कर्मचारी है। वह अपनी बाइक पर बवानीखेड़ा जा रहा था कि इसी दौरान ये हादसा हो गया।
विज्ञापन

राजेंद्र बयान देने की हालत में नहीं था। ऐसे में उसके पास मौजूद उसकी पत्नी संतोष व अन्य परिजन मौजूद थे। जिन्हें विजय कुमार ने बताया कि हादसा स्थल पर उसे क्षतिग्रस्त बाइक के थैले से दो लाख रुपये मिले हैं। ये पैसे एएसआई विजय ने राजेंद्र की पत्नी संतोष को सौंप दिए। पुलिस कर्मचारी की ईमानदारी देखकर परिजनों ने सराहना की वहीं ऐसे पुलिस कर्मचारी को पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहित किए जाने की भी गुजारिश की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें