फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजकीय महाविद्यालय लोहारू में 12 जुलाई तक करें आवेदन

Fri, 10 Jul 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। प्राचार्य दलजीत सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा सफलता की मजबूत नींव है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय लोहारू गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी प्राध्यापकों और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रहा है। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराता है। दलजीत सिंह ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र आवेदन करने का आह्वान किया।
मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 550, बीएससी (फिजिकल साइंस) में 80, बीकॉम में 80 और बीएससी (लाइफ साइंस) में 40 सीटें उपलब्ध हैं। सीमित सीटों के कारण पात्र विद्यार्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। वर्तमान में महाविद्यालय में 24 नियमित प्रोफेसर और 35 एक्सटेंशन लेक्चरर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय कक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक वातावरण, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी प्रदान करता है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्राचार्य का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है। उन्होंने अभिभावकों से भी 12 जुलाई से पहले बच्चों के ऑनलाइन आवेदन करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें