फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बी फार्मेसी, बीएड और एमएड परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू

Tue, 13 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने बी फार्मेसी, बीएड और एमएड कोर्सों की मुख्य और रि-अपीयर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी बिना लेट फीस के 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के विकल्प के तहत छात्र 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ 20 जनवरी और 1000 रुपये लेट फीस के साथ 22 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पवन गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को 28 जनवरी से पहले विश्वविद्यालय में फार्म की फीस रसीद के साथ हार्ड कॉपी जमा कराना अनिवार्य है। सीबीएलयू द्वारा बी फार्मेसी के पहले सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, बीएड 2023-25 मुख्य और 2022-24 रि-अपीयर, एमएड दूसरे सेमेस्टर 2024-26 मुख्य और 2023-25, 2022-24 रि-अपीयर के अलावा एमएड चौथे सेमेस्टर 2023-25 बैच की मुख्य और 2022-24, 2021-23 की रि-अपीयर, तथा बीएड स्पेशल दूसरे साल 2023-25 की मुख्य और 2022-24 की रि-अपीयर परीक्षाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और किसी भी असुविधा से बचें। अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें