फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार, 14.97 ग्राम बरामद

Tue, 13 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन गांव बागनवाला, जिला भिवानी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रविवार को सीआईए प्रथम के सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार खानक रोड तोशाम बाईपास पर गश्त ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बागनवाला क्रशर जोन, खानक के पास बने एक कमरे में एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने का काम करता है और उसके पास फिलहाल हेरोइन मौजूद है। सूचना के आधार पर रेड की गई और पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से 14.97 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह मादक पदार्थ 32,000 रुपये में गांव पीरावाली, जिला हिसार से बेचने के उद्देश्य से खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी लड़ाई-झगड़ा और आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें