फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक खेल पुरस्कार के लिए 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साहसिक खेलों के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि के लिए देश का प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक खेल पुरस्कार के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डस.जीओवी.इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि यह पुरस्कार जल, थल, वायु व अन्य साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहसी व्यक्तियों एवं प्रेरणादायी संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।
आईटीआई प्रधानाचार्य बलबीर सिंह व खंड युवा समन्वयक अधिकारी कुलदीप ने बताया कि तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक खेल पुरस्कार कैलेंडर वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 में साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में किए गए विशेष योगदान के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योग्य उम्मीदवार एवं संस्थाएं 30 जून तक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डस.जीओवी.इन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त भिवानी जिले के सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों / संस्थाओं को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति एक जुलाई 2025 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी में अनिवार्य रूप से जमा करवानी होगी। बता दें कि तेनजिंग नोर्गे भारत के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें