फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में ऑफलाइन होगा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 21 Feb 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं एक अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद, उत्तरपुस्तिकाओं का ऑफ लाइन मूल्यांकन कराया जाएगा। 15 मई तक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं, बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-(एचचेट) 2025 भी मई में कराई जा सकती है। हालांकि एचटेट-2026 के विषय पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 25 और 26 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं। केवल एक ही सत्र में 12: 30 से 3: 30 बजे तक परीक्षाएं होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में करीब 1420 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,71,767 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हरियाणा विद्यालय बोर्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को हुई पत्रकार वार्ता में डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 325 उड़नदस्तों का गठन बोर्ड ने किया है। परीक्षा केंद्र ज्यादा दूर नहीं होंगे। कुछ जगहों पर परीक्षा केंद्र दूर बनाए गए हैं, उनके परीक्षार्थियों को भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर समाहित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों की एक या दो पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ हैं उन्हें परीक्षा समाप्त होने के 15 दिन बाद दोबारा मौका दिया जाएगा। इस परीक्षा में अधिकतम अंक ही मान्य रहेंगे। परीक्षा के दौरान केवल केंद्र अधीक्षक को ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। अन्य सभी स्टाफ के लिए स्मार्टफोन का उपयोग पूर्णत: वर्जित है। संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से बोर्ड कार्यालय से सीधे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के नौ जिलों में 48 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 48 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। प्रदेश में सबसे अधिक अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र नूंह जिले में ही बनाए गए हैं। अकेले नूंह में सबसे अधिक 15 परीक्षा केंद्र और सबसे कम गुरुग्राम में केवल एक परीक्षा केंद्र ही अतिसंवेदनशील बनाया गया है। पिछले साल भी नूंह में पेपर लीक हुए थे।

ये है अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
जिला- अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की संख्या

1. भिवानी- 02
2. चरखी दादरी- 07

3. गुरुग्राम- 01
4. हिसार- 02
5. झज्जर- 06

6. महेंद्रगढ़- 03

7. नूंह- 15
8. पलवल- 04

9. सोनीपत- 08
-
21 व 22 फरवरी को खुला रहेगा बोर्ड कार्यालय



बोर्ड परीक्षार्थियों के समस्याओं के निराकरण कराने के लिए परीक्षार्थी व विद्यालय मुखिया 21 व 22 फरवरी को अवकाश के दिनों में भी बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इन दिनों में बोर्ड कार्यालय की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी शाखाएं सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें