फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंजलि ने जीता स्वर्ण गुंजन को मिला रजत पदक, अंजलि ने 16.02 मीटर गोला फेंका, हाई जंप में गुंजन ने 165 सेंटीमीटर की ऊंचाई पार की

Sat, 05 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ अन्य। स्रोत: साई
विज्ञापन
भिवानी। 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में साई खेल प्रशिक्षण केंद्र की एथलीट अंजलि ने गोला फेंक में स्वर्ण और गुंजन ने हाई जंप में रजत पदक हासिल किया। एक से तीन सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंजलि ने 16.02 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर स्वर्ण पदक जीता, जबकि गुंजन ने 165 सेंटीमीटर की ऊंचाई पार कर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से साई खेल प्रशिक्षण केंद्र में खुशी का माहौल है और केंद्र के उप निदेशक दीपक पंत ने एथलीटों व उनके प्रशिक्षक सूरज भान को बधाई दी। दीपक पंत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक हासिल करना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दोनों एथलीटों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से साई खेल प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी। दीपक पंत ने एथलेटिक्स प्रशिक्षक सूरज भान के तकनीकी मार्गदर्शन और अथक प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समर्पित प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से खिलाड़ियों की प्रतिभा को सही दिशा मिलती है और उनके प्रदर्शन में निरंतर निखार आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें