फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो कुछ लै रया सै वो हाम नै दे दे बोलकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पशु व्यापारी से लूटे 48 हजार

विज्ञापन
21 फोटो जाटूलोहारी निवासी प्रवीण के साथ हुई लूट की वारदात के बाद छानबीन करते हुए पुलिस। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जो कुछ लै रया सै वो हाम नै दे दे, ये बोलकर गांव जाटूलुहारी से मंढाणा होते हुए तिगड़ाना की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक पशु व्यापारी से बुधवार शाम चार बजे दिन-दहाड़े तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पशु व्यापारी से नकाबपोश बदमाश 48 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। लूट की वारदात गांव मंढाणा के समीप निंगाना फीडर नहर के पास हुई। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार व सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। पशु व्यापारी गांव जाटूलुहारी से मंढाणा होते हुए अपनी बाइक पर गांव तिगड़ाना जा रहा था। वहीं दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने अपने अपने स्तर पर बदमाशों का सुराग लगाने के लिए तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव जाटूलुहारी निवासी 25 वर्षीय प्रवीण ने बताया कि बुधवार शाम करीबन चार बजे वह अपनी बाइक से भैंस खरीद के बाद पैसे देने के लिए गांव तिगड़ाना जा रहा था। जैसे ही वह गांव मंढाणा से निकलकर निंगाना फीडर नहर के पास पहुंचा तो अचानक उसके सामने तीन बदमाश आए। युवकों ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था और आते ही उससे बोले जो कुछ ले रया सै वो हाम नै दे दे, इतना कहते ही एक बदमाश ने उसकी जेब पर हाथ मारा, जिसके अंदर 48 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल फोन था। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से नकदी और मोबाइल फोन निकाला और फिर थोड़ी दूर खड़ी बाइक से वे तिगड़ाना की तरफ फरार हो गए। खेतों में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि तीन बदमाश एक बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधकर भागे हैं। उनकी बाइक की नंबर प्लेट पर भी कपड़ा बंधा हुआ था। प्रवीण ने बताया कि वह 48 हजार रुपये तिगड़ाना गांव में ही किसी को देने के लिए जा रहा था कि इसी दौरान उसके साथ ये वारदात हो गई। कुछ दिन पहले ही उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिस वजह से वह बदमाशों का पीछे भी नहीं भाग सका और बदमाशों से संघर्ष भी नहीं कर पाया। खेतों में काम करने वाले मजदूरों के फोन से ही प्रवीण ने इसकी सूचना परिजनों को दी। बाद में सदर पुलिस को भी वारदात की जानकारी मिली तो सदर एसएचओ राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सीआईए की एक टीम भी जांच पड़ताल के लिए मौके पर आई और फिर बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई।
प्रारंभिक सूचना के आधार पर तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिए जाने की बातें सामने आई हैं, फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस मौके से भी साक्ष्य जुटाकर इस मामले की हर पहलु से जांच पड़ताल में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें