फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी-बिजली संकट से नाराज सांगा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, समाधान न होने पर धरने की चेतावनी

विज्ञापन
गांव सांगा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
भिवानी। गांव सांगा में कई दिनों से पीने के पानी और बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बस अड्डे के पास सार्वजनिक चौपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा की गांव सांगा इकाई ने किया जिसमें ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दादरी फीडर नहर में चार दिन से पानी उपलब्ध है लेकिन गांव सांगा, उमरावत, कोंट और पूर्णपूरा के वाटर टैंक व तालाब सूखे पड़े हैं। सिंचाई विभाग द्वारा ग्रामीणों की मांग के बावजूद सांगा माइनर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया ने बताया कि गांव का कनेक्शन धारेडू पावर हाउस से जुड़ा हुआ है जहां 12 गांव जुड़े होने के कारण लोड अधिक रहता है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संबंधित विभागों के दफ्तरों के सामने धरना दिया जाएगा। वहीं सरपंच सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने बिजली और पानी आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार संपर्क किया तथा पंचायत लेटर पैड पर भी आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस अवसर पर प्रेम, कृष्णा, शर्मिला, संतोष, बाला, नीरज, राजकुमार, पारस, विजेंद्र व विक्की नाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें