फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अमित शाह ने किसान, जवान और खिलाड़ियों को साधने का किया प्रयास

Tue, 17 Sep 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बाजरे का सीटा भेंट करते जेप
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के गढ़ लोहारू इलाके में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश में पहली चुनावी रैली में किसान, जवान और खिलाड़ियों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने करीब 23 मिनट के भाषण में लोहारू की पहाड़ी माता और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के अलावा छोटी काशी का संबोधन दिया। जब उन्होंने हरियाणा के धाकड़ जवान और धाकड़ खिलाड़ियों के साथ किसानों की प्रशंसा की तो भीड़ में भी जोश दिखाई दिया। अमित शाह संबोधन के बीच जनता से भी सवाल पूछ रहे थे।
विज्ञापन

भिवानी जिले की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने दो नए चेहरे उतारे हैं। इसमें तोशाम से पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी, बवानीखेड़ा से कपूर सिंह वाल्मीकि, भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ और लोहारू से वित्तमंत्री जयप्रकाश दलाल पर पार्टी ने विश्वास जताया है। प्रदेश की पहली चुनावी रैली में अमित शाह ने हरियाणा के जवान, किसान और खिलाड़ियों पर अपना भाषण केंद्रित किया और विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि भिवानी वीरों की भूमि है। यहां के जवानों का देश की सुरक्षा और रक्षा में सर्वाधिक योगदान दिया है। लोहारू विधानसभा क्षेत्र जाट बाहुल्य क्षेत्र भी है। ऐसे में अमित शाह की रैली ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गढ़ में उनको नमन करते हुए बंसीलाल समर्थकों को भी साधने का प्रयास किया है। अग्निवीर को लेकर उत्पन्न भ्रम दूर करने की भी शाह ने कोशिश की। सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अग्निवीरों को लेकर प्रदेश में नौकरी देने की बात कही। उनका दावा था कि कोई भी अग्निवीर नौकरी के बिना नहीं रहेगा। ऐसे में यहां की पहली चुनावी रैली से भाजपा माहौल अपने पक्ष में बनाने में जुटी है।

बहल में अमित शाह की रैली में मौजूद रहे भिवानी और दादरी के भाजपा प्रत्याशी
बहल में अमित शाह की रैली में प्रभारी बिप्लब देब, मुख्यमंंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, राज्य सभा सांसद किरण चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के अलावा पूर्व सांसद डॉ डीपी वत्स, पूर्व मंत्री डॉ बनवारीलाल, लोहारू से प्रत्याशी जय प्रकाश दलाल, तोशाम से प्रत्याशी श्रुति चौधरी, बाढ़डा से भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास मौजूद रहे।
विज्ञापन


जेपी दलाल ने भेंट किया बाजरे के सीटे का गुलदस्ता

रैली के संयोजक व वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जितना काम भाजपा ने किसानों के हित में किया है उतना किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की प्रमुख पैदावार बाजरे को बाजार में कोई नहीं पूछता था लेकिन अब मोदी जी की नीतियों की वजह से बड़े बड़े मॉल के अलावा दूसरे देशों में बाजरे की धूम मची है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को सम्मानस्वरूप बाजरे के सीटे से बना गुलदस्ता भेंट किया।

सरकार के फैसलों से जनता को मिला लाभ : सैनी
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में किसानों को हर सुविधा देने का काम किया है। मात्र 56 दिन के शासनकाल में उन्होंने अनेकों जनहितैषी फैसले लिए हैं जिससे आमजन को सीधा फायदा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें