फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आंबेडकर कॉलोनीवासियों ने किया प्रदर्शन, 10 दिन से पेयजल का संकट

विज्ञापन
पेयजल समस्य से परेशान प्रदर्शन करते आंबेडकर काॅलोनी निवासी
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान गेट के पास आंबेडकर कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से नाराज लोगों ने बुधवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने जल्द समाधान न होने पर घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी सीताराम प्रजापत, बंटी अली, जसपाल सिंह, आमीर, ईश्वर सिंह, मुन्नी देवी, निर्मला, भतेरी, मीना, अंगूरी, रोशनी, सत्तोष, चमेली और सुमन ने बताया कि कॉलोनी में दो बूस्टरों से पानी की आपूर्ति होती है। एक बूस्टर पीपली वाली जोहड़ी की ओर से और दूसरा हनुमान गेट की तरफ से सप्लाई देता है लेकिन दोनों के वाल्व नहीं खोले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी वाल्व खुलने पर ही पर्याप्त प्रेशर बनता है जिससे दूर-दराज तक फैली कॉलोनी के घरों में पानी पहुंचता है। साथ ही पेयजल लाइन कई जगह सीवरेज से मिली होने के कारण सामान्य दिनों में भी दूषित पानी आता है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है और अब पिछले 10 दिनों से बिल्कुल पानी नहीं आ रहा।
विज्ञापन


कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग का घेराव करेंगे। वहीं विभाग के कार्यकारी अभियंता कपिल वर्मा ने कहा कि शाम तक आंबेडकर कॉलोनी में पानी छोड़ दिया जाएगा। यदि फिर भी कोई समस्या रही तो पानी के टैंकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें