भिवानी में वैश्य महाविद्यालय कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ व विद्यार्थी।
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व व रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष सविता जैन के मार्गदर्शन में किया गया। विदाई समारोह में फाइनल वर्ष के छात्र अमन को मिस्टर फेयरवेल व छात्रा तनु को मिस फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर आगे बढ़ना चाहिए। केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष सविता जैन ने कहा कि विद्यार्थी अपने विषय से संबंधित ग्रहण की गई शिक्षा का अनुसरण करते हुए आगे बढ़े। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक रोहिल्ला ने पूरे वर्ष की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर सोनू कुमार, रुचिका, सुमित कुमार, नितेश, सुभाष उपस्थित रहे।