फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर ताला जड़ने की चेतावनी

Tue, 26 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज इंटक यूनियन ने चरखी दादरी रोडवेज डिपो के जीएम पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई बंद की जाए अन्यथा दो अगस्त को दादरी रोडवेज डिपो को ताला जड़कर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने डिपो में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और विरोध जताया।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज इंटक द्वारा दादरी रोडवेज वर्कशाप में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। गेट मीटिंग में इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अनूप सिंह सहरावत ने कहा कि महाप्रबंधक द्वारा बिना वजह से कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए जहां चार्जसीट जारी की जा रही हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसके विरोध में दो अगस्त को डिपो के गेटों पर ताला जड़कर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं यूनियन के स्टेट बाडी के पदाधिकारी व कर्मचारी दादरी में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। गेट मीटिंग के बाद कर्मचारियों ने सरकार व अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस इंटक स्टेट बाडी अधिकारी अभय सिंह यादव, रामौतार, नसीब जाखड़, शिवचरण, सुदेश कुमार मैंदोला, बिल्लू झोझू, जिले सिंह मोड़ी, नरेश, करतार, कुलदीप भिवानी, सुरेंद्र छिल्लर, अत्तर सिंह, कपिल, जयप्रकाश, दुलीचंद व सतपाल आदि उपस्थित थे।

दो सितंबर को होगा प्रदेश स्तरीय चक्का जाम
कर्मचारी नेता अनूप सहरावत ने रोडवेज के प्रदेश भर के कर्मचारियों की मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर 2 सितंबर को रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। इससे पूर्व 9 अगस्त को करनाल में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कर 2 सितंबर की हड़ताल को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। गेट मीटिंग की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजेश रावलधी ने की और कहा कि कर्मचारी किसी भी सूरत में प्रताड़ना सहन नहीं करेंगे। डिपो का प्रत्येक कर्मचारी जहां 2 अगस्त को दादरी में विरोध जताएगा वहीं 2 सितंबर की हड़ताल में बढ़चढ़कर भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें