फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप, नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2018 को हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति बच्चा पैदा नहीं कर सकता। इस बात को लेकर पति उसके साथ झगड़ा करने लगा और ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों की मिलीभगत से उसके ननदोई ने उस पर बुरी नीयत रखी और उससे छेड़छाड़ की। इस संबंध में भी आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें