फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अधिकारी और कर्मचारी निष्ठा व लगन से अपना कार्य करें : मोनिका

Fri, 14 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में जिला में एसआईआर कार्य में नियुक्त अधिकारियों की बैठक हुई। रोहतक मंडल की आयुक्त मोनिका मलिक ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जिला में अब तक हुए एसआईआर की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

मोनिका मलिक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठा व लगन से कार्य करने को कहा। उन्होंने एसआईआर कार्य को पारदर्शी ढंग से संपन्न करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अधिकारियों के लिए बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का त्रुटि-रहित होना आवश्यक है।
डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने जिला के एसआईआर कार्य की विस्तृत जानकारी दी। मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने बताया कि नागरिक जागरूक हैं, इसलिए मतदाता सूची पुनरीक्षण में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

युवाओं के वोट बनाने के निर्देश
मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय में विशेष शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों में पात्र युवाओं के वोट बनाए जाएं। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी पात्र युवा मतदान से वंचित न रहे। मोनिका मलिक ने गांव बामला में चार और खरक में छह मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने दावों व आपत्तियों की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें