फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले के सभी सरकारी विद्यालय विद्यांजलि पोर्टल पर हुए पंजीकृत

Fri, 28 Mar 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों का विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए पंचायत भवन में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें सभी सरकारी प्राथमिक, मिडिल, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के मुखियाओं की एक दिवसीय कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई।
विज्ञापन


कार्यशाला के सुबह के सत्र में खंड बहल, सिवानी, लोहारू व तोशाम के मुखियाओं का विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया। कार्यशाला के सांय कालीन सत्र में खंड बवानीखेड़ा, भिवानी व कैरू के मुखियाओं का विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना संयोजक सुभाष चंद्र भारद्वाज ने कहा कि विद्यांजलि पोर्टल शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की एक पहल है। जिसका उद्देश्य समुदाय और स्वयंसेवकों को सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से सीधे जुड़ने में मदद करना है, ताकि वे एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से अपनी सेवाएं दे सकें।

उन्होंने सभी विद्यालय मुखियाओं से नए शैक्षणिक स्तर में नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल मुखिया अपने सभी अध्यापकों के साथ मिलकर अप्रैल माह में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने-अपने क्षेत्र को जीरो ड्रॉप आउट घोषित करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह दहिया, विवेक अदलखा, डीआरपी सूर्यमणि, बीआरपी सोनिया शर्मा, वरुण, नीलम, प्रदीप, एबीआरसी प्रवीण कुमार, आशीष कुमार, पंकज, पूनम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें