फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 06 Mar 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के सदस्य। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे में ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को पूरा न होने पर प्रदर्शन किया। ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी अनिल सांगवान, प्रवक्ता बजरंग लाल, सह सचिव महिपाल, उपाध्यक्ष राकेश ने बताया कि देश में चालकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रपति, केन्द्रीय परिवहन मंत्री, भिवानी उपायुक्त को भेजे पत्र में बताया कि देशभर के चालकों को पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, गाड़ी ऑनर, ट्रांसपोर्टर, टूर और ट्रैवल कंपनी, उद्योगपति, आम नागरिक परिवहन विभाग का अत्याचार एवं शोषण प्रताड़ित किए जाने जैसी घटनाएं आए दिन चालक संगठन के सामने आती रहती हैं। इसके कारण देश भर के चालक आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना झेलने के लिए विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें