भिवानी में लोगों की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
लोहारू। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता और पूरी पारदर्शिता के साथ समाधान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। सलेमपुर से सिवानी और ओबरा से लोहानी रोड के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा। कृषि मंत्री ने विनोद निवासी सोहांसड़ा को मकान मरम्मत के लिए निजी कोष से 50 हजार देने की घोषणा की।
कृषि मंत्री शुक्रवार को अपने लोहारू कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। कृषि मंत्री ने बिजली, पानी, सड़क निर्माण, अवैध कब्जे हटवाने, पैमाइश करवाने, परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों को दूर करने, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, गिरदावरी दुरुस्त करवाने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करवाने से संबंधित लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकार आमजन की भलाई के लिए नीतियां लागू कर रही है। किसानों को सबसे अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। लोहारू क्षेत्र में कृषि, पशुपालन, मच्छली पालन और बागवानी के उत्कृष्ट केंद्र से यह इलाका प्रदेश के अव्वल हलकों में शामिल होगा।
कृषि मंत्री ने एक बार फिर मोदी सरकार के लिए वॉल पेंटिंग भी की। उन्होंने कहा कि लोहारू कस्बे को विकसित करने के लिए यहां विक्टोरिया लाइट लगाई जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंगला, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, कैप्टन रामफल श्योराण, रोहतास चौहान, जेपी दूबे, अरुण खरकड़ी, विजय मौजूद रहे।