फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 7 सितंबर को जींद में होगा अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन, रिश्तों की डोर में जुड़ेंगे सैकड़ों परिवार

Wed, 16 Jul 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल (भिवानी) । अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा सात सितंबर को जींद के अग्रसेन स्कूल में विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह उत्तर भारत का ऐतिहासिक विवाह सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेशभर से अग्रबंधु अपने बच्चों के विवाह के लिए संभावित रिश्तों के लिए एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन के संयोजक सुशील केडिया और रूपेश मित्तल (बहल) ने बताया कि इस मंच के माध्यम से अनेक अग्र परिवार आपसी मेलजोल से सैकड़ों विवाह योग्य प्रत्याशियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी का चयन कर सकेंगे।
आयोजन अध्यक्ष राजकुमार गोयल (जींद) ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन के लिए हरियाणा के अलावा दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और पंजाब में 350 से अधिक पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां युवक-युवतियों का विवरण संकलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में परिचय सम्मेलन विवाह के लिए एक सशक्त, सामाजिक और व्यवस्थित मंच बन चुका है।
विज्ञापन


दहेज प्रथा से लड़ाई और पुनर्विवाह की राह भी साफ
राजकुमार गोयल ने बताया कि ऐसे सम्मेलन न केवल उपयुक्त जीवनसाथी चुनने में मदद करते हैं बल्कि दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर भी प्रभावी रोक लगाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा उन परिवारों के लिए भी यह सम्मेलन एक समाधान है जहां किसी कारणवश विवाह टूट जाता है या जीवनसाथी की असमय मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन आज के दौर का स्वयंवर है, जहां परिवारों को सामाजिक मर्यादा के साथ रिश्ता जोड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें