फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अग्रसेन विवाह प्रकोष्ठ का गठन, रामदेव तायल बने अध्यक्ष, निशुल्क वैवाहिक सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कचहरी रोड स्थित कमला भवन में अग्रसेन विवाह प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें रामदेव तायल को अध्यक्ष चुना गया। इसी पहल के तहत अग्रवाल युवक-युवतियों के लिए निशुल्क वैवाहिक सेवा की शुरुआत की गई है जिसका उद्देश्य योग्य जीवनसाथी की तलाश को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन

इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस कार्यकारिणी में रामदेव तायल को अध्यक्ष, सुरेंद्र जैन को मंत्री, सुंदरलाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, दीपक गर्ग को संयोजक तथा नरेश बंसल को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा समाज के प्रबुद्ध 11 व्यक्तियों की एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष रामदेव तायल ने बताया कि आज के दौर में जहां सही और विश्वसनीय जानकारियों का अभाव परिवारों के सामने एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है वहीं यह प्रकोष्ठ समाज के भीतर ही एक प्रामाणिक मंच प्रदान करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच फिजूलखर्ची और बिचौलियों से बचाते हैं तथा आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने बताया कि विवाह प्रकोष्ठ के कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करने और जमा करवाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इच्छुक लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रत्येक शनिवार को कार्यालय में साप्ताहिक अवकाश रहेगा तथा रविवार को कार्यालय खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें