फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में 2 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली

Fri, 28 Aug 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सेना में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से 2 से 15 सितंबर तक भिवानी के भीम स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

रैली में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, 9 फीट गड्ढा कूद, बीम (पुल-अप्स) और जिग-जैग बैलेंस जैसी परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी। उम्मीदवार किसी भी अज्ञात व्यक्ति या दलाल के झांसे में न आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें