फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer: परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 16 Oct 2024 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर बनने के लिए 1,600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। अलग-अलग श्रेणियों के अभ्यर्थी भर्ती रैली में तिथिवार भाग लेंगे। भर्ती रैली भीम स्टेडियम भिवानी में 4 से 14 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर अग्निवीर भर्ती रैली 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के निवासी अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। भर्ती रैली का आयोजन भीम स्टेडियम भिवानी में चार से 14 नवंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन


चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1,600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। कम से कम छह और अधिकतम 10 चिन अप्स करने होंगे। नौ फीट चौड़ी खाई को पार करना होगा, जिग जैग बैलेंस करना होगा।

चार नवंबर को अग्निवीर तकनीकी, जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के सभी तहसील क्षेत्रों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। पांच नवंबर को अग्निवीर ओए/एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) जिला महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के तहसील नांगल चौधरी, बावल, दाहिना, नाहर और पाल्हावास के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सात नवंबर को अग्निवीर जीडी जिला महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के तहसील बाढड़ा, नारनौल और सतनाली के अभ्यर्थी भाग लेंगे। आठ नवंबर को अग्निवीर जीडी जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी के तहसील चरखी दादरी, कोसली और अटेली के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को अग्निवीर जीडी जिला रेवाड़ी और भिवानी के तहसील रेवाड़ी और लोहारू के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 10 नवंबर को अग्निवीर जीडी जिला भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के तहसील बवानीखेड़ा, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा और मनेठी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 11 नवंबर को अग्निवीर जीडी जिला भिवानी और महेंद्रगढ़ के तहसील कनीना, सिवानी और तोशाम के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

12 नवंबर को अग्निवीर जीडी जिला भिवानी और चरखी दादरी के तहसील बौंदकलां, भिवानी और बहल के अभ्यर्थी भाग लेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण अगले दिन होगा।

आवेदकों की मदद करेगा भर्ती कार्यालय चरखी दादरी
भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि अगर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होती है तो वह भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से संपर्क करें। भर्ती कार्यालय चरखी दादरी उनकी मदद करेगा। भर्ती निदेशक ने कहा कि दलालों से सावधान रहने की जरूरत है। ये सेना भर्ती निशुल्क है। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी और योग्यता पर आधारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें