फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ग्रेप थ्री के आदेशों के बाद थमा उद्योगों, क्रशर पर शोरगुल

विज्ञापन
शहर में छाया प्रदूषण।
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद ग्रेप तीन के आदेश जारी हो गए हैं। इसके बाद एनसीआर क्षेत्र में उद्योगों और क्रशर का शोरगुल भी बंद हो जाएगा। हालांकि केंद्र सरकार की बड़ी विकास परियोजनाओं पर ग्रेप की जारी हिदायतों की पालना के बाद काम जारी रहेगा। भिवानी जिले के खानक और डाडम में पहले से ही क्रशर बंद पड़े हैं, इसकी वजह ईसी की बढ़ाई गई क्षमता को लागू नहीं किया जाना है। वहीं ईंट-भट्ठे भी फरवरी तक बंद हैं।
विज्ञापन

जिले में नेशनल हाईवे निर्माण के साथ मेडिकल कॉलेज, रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन की परियोजनाओं पर काम चल रहे हैं। जो आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। इन कार्याें में जिला प्रशासन की तरफ से सुबह और शाम के समय पानी का छिड़काव किए जाने के साथ ग्रेप द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना अनिवार्य होगी। हवा में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वीरवार शाम को भिवानी का एक्यूआई 355 पहुंच गया, जबकि दोपहर तक यह 357 दर्ज किया गया था। लगातार एक्यूआई का ग्राफ रेड जोन में पहुंच रहा है।


प्रदूषण के कारण छा रही धुंध, आंखों में बढ़ रही जलन
लगातार एक्यूआई बढ़ने से हवा में भी प्रदूषण की धुंध छा रही है। इससे आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है। शहर में कई जगह अधूरा कार्य होने की वजह से धुंध सड़कों पर उड़ रही है। इससे भी लोगों की परेशानी बढ़ रही है। चिकित्सक भी लोगों को आंखें बार-बार ठंडे पानी से धोने और अनावश्यक रूप से सफर करने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रेप के आदेशों के अनुसार सभी निर्माण साइटों, क्रशर जोन व सड़क, भवन निर्माण परियोजनाओं में जारी की गई हिदायतों की पालना के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की मदद से इन निर्माण साइटों पर निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान नियमों की पालना नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-विजय चौधरी क्षेत्रीय अधिकारी जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें