फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद महिला की मौत

Wed, 29 Oct 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जूई गांव में डिलीवरी के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुई वासी सिकंदर की पत्नी मोना ने मंगलवार दिन के समय गांव के ही प्राइवेट अस्पताल में लड़के को जन्म दिया। पूरा परिवार जशभन में डुबा था। डिलीवरी के बाद मोना व नवजात शिशु को घर ले जाया गया। घर जाने के बाद सायं के समय अचानक मोना की तबीयत खराब हो गई।

देर सायं करीब सात बजे परिजन उसे भिवानी अस्पताल लाने लगे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बच्चे के जन्म की खुशियां कुछ घंटे में ही काफूर हो गई। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन


मृतका की सास ओमपति, देवर कृष्ण ने बताया कि बच्चे के जन्म से पूरा परिवार खुश था कि अचानक मोना की मौत से सब सदमे में है। मामले में जुई चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास महिला की मौत की सूचना आई है। परिवार वालों से बातचीत में सामने आया है कि शायद बीपी कम होने के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन


मौत के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिलेगी। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी चिकित्सक की डिलीवरी में लापरवाही जैसी कोई शिकायत नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें