फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश और ओलावृष्टि के बाद फिर छाई धुंध, ठिठुरन बढ़ी

Fri, 30 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी तोशाम मार्ग पर वीरवार सुबह छाई धुंध से गुजरते वाहन। 
विज्ञापन
भिवानी। बारिश और ओलावृष्टि के बाद वीरवार सुबह फिर से घनी धुंध छाई रही। सुबह दृश्यता दस मीटर से कम बनी रही वहीं ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन भी बढ़ी। वीरवार को न्यूनतम तापमान 2.5 और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। ओलावृष्टि के बाद न्यूनतम तापमान फिर से नीचे गिरा है। ऐसे में आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

वहीं कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि ओलावृष्टि से किसानों की सरसों की फसल आंशिक रूप से प्रभावित हुई है, जो मौसम साफ होने के बाद फिर से रिकवर कर लेगी। वहीं किसानों का तर्क है कि सरसों में इस समय फली बन रही हैं, ओलावृष्टि से इनके अंदर दाना खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है।
जिले भर में करीब साढ़े सात लाख एकड़ भूमि में किसानों ने रबी सीजन की फसल बिजाई कर फसल के पैदावार की तैयारी की हुई है। पहले बरसाती जलभराव की वजह से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा और खरीफ सीजन में करीब 24 हजार एकड़ में फसल भी नष्ट हो गई थी। जिसके बाद अब रबी सीजन में फिर से किसानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की आफत आसमान से बरस पड़ी। जिससे भी किसान मायूस हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह घनी धुंध छाई रही। जिससे कई जगह खेतों में पाला भी जमा। हालांकि दोपहर तक धूप निकलने से मौसम में थोड़ी गरमाहट आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो फरवरी तक हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं जताई गई हैं। जिससे भी किसान चिंतित हैं कि अगर फिर से ओलावृष्टि की आफत बरती तो वे पूरी तरह से फसल बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें