फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीएसपी को सस्पेंड व गिरफ्तार न होने से अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 कोर्ट के बाहर मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते अधिवक्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। हड़ताल के 9वें दिन बुधवार को अधिवक्ताओं ने शहर में रोष प्रदर्शन कर जींद डीएसपी को सस्पेंड व गिरफ्तार करने की मांग उठाई। जिला बार एसोसिएशन प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जींद बार एसोसिएशन के प्रधान और अन्य अधिवक्ताओं के साथ वहां की डीएसपी द्वारा बदसलूकी की गई थी। पुलिस अधिकारियों की इसी तानाशाही के खिलाफ अधिवक्ता आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पिलानिया ने कहा कि प्रदेशभर के अधिवक्ता पिछले 9 दिनों से जींद की डीएसपी को सस्पेंड कर गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस दिशा में कोई कार्य नहीं कर रहा। इसके चलते अधिवक्ताओं का गुस्सा निरंतर बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर उपप्रधान रवि राय, पूर्व उपप्रधान मुकेश गुलिया, ऑडिटर रविंद्र ग्रेवाल, संयुक्त सचिव राकेश जोगी, ओमपाल पोटलिया, मनोज तंवर, सतेंद्र घणघस, नरेंद्र पंघाल, सुशील ढि़ल्लो, जसवंत चांगिया, अनिल साहु, सुरेश मेवलीवाल, योगेंद्र सिंह, राकेश तंवर, नीरज जोगी, सुमित चांदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें