फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोर्ड की दसवीं, बारहवीं व डीएलएड सितंबर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Wed, 17 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं, बारहवीं (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) और डीएलएड परीक्षा सितंबर 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कम्पार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा एवं डीएलएड प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा सितंबर 2025 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) 16 सितंबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) परीक्षा में प्रविष्ट होने के लिए स्वयंपाठी व मुक्त विद्यालय परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक,नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डीएलएड (नियमित, री-अपीयर, मर्सी चांस) परीक्षा के लिए सभी संबंधित संस्था, कॉलेज के प्राचार्य, मुखिया सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से अपना यूजर आईडी, पासवर्ड का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्तूबर तक होगी। परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में लगभग 44575 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 28523 छात्र व 16052 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5542 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 4338 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 14954 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 19741 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें